नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन हरियाली दिख रही है। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 362.21 (0.48 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 75,677.25 के स्तर पर जबकि निफ्टी 91.46 (0.39 प्रतिशत) अंक मजबूत होकर 23,741.40 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इंफोसिस और एशियन पेंट्स के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 18 पैसे गिरकर 96.38 पर आ गया। इससे पहले कल प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती नुकसान की भरपाई कर हरे निशान पर बंद हुए थे। सेंसेक्स मामूली रूप से 77.05 अंकों की वृद्धि दर्ज कर 75,315.04 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में 6.45 अंकों की बढ़त के साथ 23,649.95 पर कारोबार समाप्त हुआ था। कल कारोबारी सत्र के बाद एयरटेल में 2 प्रतिशत की वृद्धि, टाटा स्टील में 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 96.33 पर स्थिर रहा था।
शेयर बाजार में हरियाली
नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन हरियाली दिख रही है। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स...
Read more






