मध्य प्रदेश, भोपाल : मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जुलाई के पहले आठ दिनों में हुई लगातार बारिश ने जून की कमी पूरी कर दी है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर-चंबल अंचल में सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा, जबकि उज्जैन, सागर और आसपास के इलाकों में भी तेज बारिश की संभावना है। विभाग ने भिंड जिले के लिए अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, राजगढ़, आगर-मालवा और रतलाम में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा नीमच, उज्जैन, शाजापुर, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर और पन्ना में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटे में दमोह में करीब पौने दो इंच, नर्मदापुरम में 1.1 इंच तथा खजुराहो और टीकमगढ़ में लगभग पौन इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। जबलपुर, खरगोन और बैतूल में भी आधा इंच के आसपास वर्षा हुई। इसके अलावा दतिया, धार, ग्वालियर, खंडवा, रतलाम, श्योपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, सतना, सिवनी, बालाघाट, मंदसौर, शाजापुर, पन्ना, बड़वानी, देवास और सीहोर सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया। इंदौर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री, जबलपुर 28.5 डिग्री, उज्जैन 29.2 डिग्री, ग्वालियर 29.7 डिग्री और भोपाल में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान सीधी में 33.6 डिग्री जबकि सबसे कम छिंदवाड़ा में 25.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज
मध्य प्रदेश, भोपाल : मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जुलाई के पहले आठ दिनों...
Read more






