नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा अनियमितताओं के कारण जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का आंदोलन लगातार जारी है। इस प्रदर्शन का मंगलवार को 25वां दिन रहा, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 17वें दिन में प्रवेश कर गई है। सीजेपी द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार भूख हड़ताल के कारण सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट आ रही है। अनशन शुरू करने के बाद से उनका वजन 8.5 किलोग्राम कम हो चुका है और उनका ब्लड प्रेशर 109/70 मिमी एचजी दर्ज किया गया है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया कि वांगचुक की मांसपेशियां तेजी से कमजोर हो रही हैं और वह अत्यधिक पीड़ा से गुजर रहे हैं।दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने भी अन्य लोगों की तरह वांगचुक से अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने शांत भाव से कहा कि उनसे अनशन खत्म करने के लिए कहने के बजाय सरकार से पूछा जाए कि वह बातचीत क्यों नहीं करना चाहती। वांगचुक ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार बातचीत की पहल नहीं करती, वह अपना अनशन खत्म नहीं करेंगे। ज्ञात हो कि 20 जून से शुरू हुए इस आंदोलन को और धार देने के लिए संगठन ने आगामी 20 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन ‘चलो संसद’ मार्च का आह्वान किया है। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं और समर्थकों को जोड़ने के लिए एक ‘मिस्ड कॉल’ अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके जरिए लोग पंजीकरण करा रहे हैं। गौरतलब है कि सोनम वांगचुक 28 जून को इस आंदोलन में शामिल हुए थे और तभी से वह बिना कुछ खाए धरने पर बैठे हैं।इस बीच, सोनम वांगचुक को प्रमुख विपक्षी नेताओं का भी साथ मिला है। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दीपके से फोन पर बात कर वांगचुक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। ठाकरे ने वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि उनका स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। दोनों ही नेताओं ने कॉजपा के आगामी आंदोलनों को अपना पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिया है।
जली अवस्था में मिले दंपती के शव
छत्तीसगढ़, रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बुजुर्ग दंपती के जले हुए शव मिलने से पूरे इलाके में...
Read more





