मेघालय, ईस्ट खासी हिल्स : मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में एक होमस्टे में तोड़फोड़ करने और उसके कर्मचारियों को धमकाने के आरोपी उत्तर प्रदेश के तीन पर्यटकों को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार इस घटना में शामिल तीन नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।यह पूरा मामला रीसा कॉलोनी स्थित ओकवुड होमस्टे का है, जहां के मालिक ने 11 जुलाई को एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मेहमानों के एक समूह ने कर्मचारियों को धमकी दी, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और बिना बिल चुकाए वहां से चले गए। ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो मामले दर्ज किए और असम के कोकराझार जिले, पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले की पुलिस तथा सपटग्राम पुलिस के सहयोग से जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रीसा कॉलोनी के ओकवुड होमस्टे की घटना को लेकर 11 जुलाई को शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप था कि दो लोगों ने गेस्ट हाउस को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी और बिना भुगतान किए वहां से भाग गए। इसके बाद चलाए गए समन्वित तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने सोमवार को शाम करीब 4.45 बजे आरोपियों का पता लगा लिया। गिरफ्तार किए गए वयस्कों की पहचान विकास सिंह, अविनाश सिंह और अखंड प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जबकि उनके साथ मौजूद 13 साल के तीन लड़कों को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।पकड़े गए तीनों वयस्क आरोपियों को शुरुआत में पश्चिम बंगाल पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिसके बाद मेघालय पुलिस की टीम ने उन्हें अपनी कस्टडी में ले लिया। उन्हें अलीपुरद्वार के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। हालांकि, पुलिस अधीक्षक सिएम ने बताया कि जिन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, उनमें सात साल से कम की सजा का प्रावधान होने के कारण अदालत ने तीनों वयस्कों को जमानत दे दी। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है और घटना की जांच अभी जारी है।
मुख्यमंत्री ने की मात्स्यिकी विभाग की समीक्षा बैठक
मणिपुर, इम्फाल : मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने सचिवालय में मात्स्यिकी विभाग की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता...
Read more






