असम, गुवाहाटी : असम की मत्स्य पालन मंत्री नीलिमा देवी ने विधानसभा में राज्य में मछली उत्पादन और आयात को लेकर महत्वपूर्ण आंकड़े पेश किए हैं। मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार असम में पिछले तीन वर्षों में बाहरी राज्यों से बड़ी मात्रा में मछली का आयात किया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य में 18240.83 मीट्रिक टन मछली बाहर से मंगाई गई, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 20925.61 मीट्रिक टन हो गई, जबकि वर्ष 2025-26 में यह आंकड़ा 20623.56 मीट्रिक टन रहा। यह मछली मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे राज्यों से आयात की जाती है, हालांकि विभाग द्वारा राज्यवार अलग से आंकड़े जुटाने के बजाय इन्हें समग्र रूप से ही रिकॉर्ड किया जाता है। कांग्रेस विधायक नूरुल हुदा के एक लिखित सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया किदूसरी ओर आत्मनिर्भरता के मोर्चे पर असम ने बेहतरीन प्रगति की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में असम की अनुमानित 3.68 करोड़ आबादी के हिसाब से मछली की मांग 5.53 लाख मीट्रिक टन थी, जिसके मुकाबले राज्य का घरेलू मछली उत्पादन करीब 5.54 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया। इस कुल उत्पादन में से लगभग 22 हजार मीट्रिक टन मछली पड़ोसी राज्यों को निर्यात भी की गई, जिससे स्पष्ट होता है कि असम अब मछली उत्पादन के क्षेत्र में लगभग आत्मनिर्भर हो चुका है। हालांकि, विभागीय आकलन के अनुसार यदि राज्य की 90 प्रतिशत आबादी द्वारा प्रतिवर्ष औसतन 20 किलोग्राम मछली उपभोग के मानक को आधार माना जाए, तो राज्य में मछली की कुल वार्षिक मांग लगभग 6.62 लाख मीट्रिक टन तक बैठती है।
मुख्यमंत्री ने की मात्स्यिकी विभाग की समीक्षा बैठक
मणिपुर, इम्फाल : मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने सचिवालय में मात्स्यिकी विभाग की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता...
Read more






