नई दिल्ली : सोना और चांदी खरीदने या निवेश करने की योजना बना रहे लोगों के लिए देश के प्रमुख बाजारों से आज की दरें जारी कर दी गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, गुड़गांव, नोएडा, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, हैदराबाद, जयपुर और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोना 1,39,640 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा 24 कैरेट सोना 1,52,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसके अलावा पटना में 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना अन्य शहरों की भांति 1,52,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।
दूसरी तरफ चांदी की दरों पर नजर डालें तो देश के लगभग सभी बड़े शहरों में इसकी कीमतें एक समान बनी हुई हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, गुड़गांव, नोएडा, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ और पटना में आज चांदी 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर मिल रही है। खरीदारी के लिए बाजार निकलने से पहले इन दरों को जान लेने से ग्राहकों को अपना वित्तीय बजट सही तरीके से तय करने में आसानी होगी।
सोना के शुद्धता की सबसे बड़ी पहचान हॉलमार्क है। बीआईएस हॉलमार्क के अलावा 6 अंकों का एचयूआईडी कोड चेक कर सकते हैं। साथ ही सोना कितने कैरेट का है।






