• Home
  • About us
  • Contact us
Wednesday, June 17, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

10 को पेश होगा असम राज्य का वार्षिक बजट

असम विधानसभा का 26 दिवसीय बजट सत्र 6 जुलाई से शुरू होगा, जबकि 10 जुलाई को वित्त मंत्री जयंत मल्ला बरुआ वित्त वर्ष 2026-27 का पूर्ण बजट पेश करेंगे।

The Radar by The Radar
June 17, 2026
in राष्ट्रीय
10 को पेश होगा असम राज्य का वार्षिक बजट
Share on FacebookShare on Twitter

असम, गुवाहाटी : असम विधानसभा के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास की अध्यक्षता में विधानसभा के अध्यक्ष सभाकक्ष में कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 6 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले 26 दिवसीय बजट सत्र के विस्तृत कार्यक्रमों को औपचारिक मंजूरी दी गई। इस बार के बजट सत्र में कुल कार्य दिवसों की संख्या 21 दिन होगी, जिसके तहत आगामी 10 जुलाई को राज्य के वित्त मंत्री जयंत मल्ला बरुआ वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा में पूर्णांग बजट पेश करेंगे। ​इस महत्वपूर्ण बैठक में संसदीय कार्य मंत्री पीयूष हजारिका ने वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया। इसके अलावा बैठक में मंत्री केशव महंत, विधायक चंद्रमोहन पटवारी, जाकिर हुसैन सिकदार, शेरमान अली अहमद, मजीबुर रहमान और डॉ. जयप्रकाश दास मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ​मालूम हो कि राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने 6 जुलाई से सोलहवीं असम विधानसभा का बजट सत्र बुलाने की घोषणा की थी। असम विधानसभा सचिवालय के प्रभारी सचिव राजीव भट्टाचार्य ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर बताया था कि यह सत्र 6 जुलाई को सुबह 9.30 बजे दिसपुर स्थित विधानसभा कक्ष में शुरू होगा। अधिसूचना में यह भी बताया गया था कि राज्यपाल ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 10 जून को यह आदेश जारी किया था। आगामी बजट सत्र के दौरान राज्य के वित्तीय प्रस्तावों, सरकारी नीतियों और अन्य महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए तत्कालीन वित्त मंत्री अजंता नेउग ने 17 फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 62,294.78 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया था।

Tags: #AssamAssembly#AssamBudget2026#AssamBudgetSession#AssamGovernment#AssamNews#AssamPolitics#AssamUpdates#BreakingNews#Budget2026#BudgetNews#BudgetSession#CurrentAffairs#Dispur#GovernmentPolicy#Guwahati#GuwahatiNews#IndiaNews#JayantaMallaBaruah#LatestNews#LegislativeAssembly#NewsUpdate#NorthEastIndia#PoliticalNews#RanjitKumarDas#StateBudget
Previous Post

2.47 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने किया पुरजोर स्वागत

Next Post

क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए एनडीए की बाड़ेबंदी

Next Post
10 को पेश होगा असम राज्य का वार्षिक बजट

क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए एनडीए की बाड़ेबंदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 को पेश होगा असम राज्य का वार्षिक बजट
राष्ट्रीय

क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए एनडीए की बाड़ेबंदी

by The Radar
June 17, 2026
0

झारखंड, रांची : झारखंड में 18 जून को दो राज्यसभा सीटों पर होने वाले आगामी चुनाव को लेकर एनडीए की...

Read more
10 को पेश होगा असम राज्य का वार्षिक बजट

10 को पेश होगा असम राज्य का वार्षिक बजट

June 17, 2026
2.47 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने किया पुरजोर स्वागत

2.47 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने किया पुरजोर स्वागत

June 16, 2026
मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ बड़ा अभियान

प्रदेश के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश

June 16, 2026
मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ बड़ा अभियान

मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ बड़ा अभियान

June 16, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved