• Home
  • About us
  • Contact us
Wednesday, June 17, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए एनडीए की बाड़ेबंदी

राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए ने सभी विधायकों को रांची के होटल रेडिसन ब्लू में ठहराया, क्रॉस वोटिंग रोकने और रणनीति मजबूत करने पर फोकस।

The Radar by The Radar
June 17, 2026
in राष्ट्रीय
10 को पेश होगा असम राज्य का वार्षिक बजट
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड, रांची : झारखंड में 18 जून को दो राज्यसभा सीटों पर होने वाले आगामी चुनाव को लेकर एनडीए की सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव में अपनी रणनीति को पुख्ता करने और क्रॉस वोटिंग के खतरे से बचने के लिए एनडीए ने अपने सभी विधायकों को रांची के होटल रेडिसन ब्लू में शिफ्ट कर दिया है, जो अब चुनाव पूरा होने तक उनका नया ठिकाना रहेगा। गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व ने सभी घटक दलों के विधायकों को दिन के 12 बजे तक हर हाल में इस होटल में पहुंचने का निर्देश दिया है।​पार्टी सूत्रों के मुताबिक चुनाव की पूरी रणनीति इसी होटल से तैयार की जाएगी। सभी विधायक मतदान के दिन तक एक ही छत के नीचे रहेंगे, जहां उन्हें वरीयता क्रम के अनुसार मतदान करने का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा सकता है। इसके बाद 18 जून को सभी विधायक होटल से एक साथ सीधे विधानसभा के लिए मतदान करने रवाना होंगे।​एनडीए इस बार निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। आंकड़ों के लिहाज से राज्यसभा सीट पर प्रथम वरीयता की जीत दर्ज करने के लिए 28 वोटों की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में एनडीए खेमे के पास कुल 24 विधायक हैं, जिनमें भाजपा के 21 और आजसू, लोजपा व जदयू के एक-एक विधायक शामिल हैं। जीत के इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए एनडीए को अब भी चार अन्य वोटों की जरूरत है और होटल में होने वाली इस बाड़ेबंदी व बैठक के दौरान इन्हीं बाकी बचे वोटों को साधने और रणनीति को अंतिम रूप देने पर गहन मंथन किया जाएगा।

Tags: #AJSU#BJP#BJPJharkhand#BreakingNews#CrossVoting#CurrentAffairs#ElectionNews#ElectionStrategy#HindiNews#IndiaNews#IndianPolitics#JDU#Jharkhand#JharkhandNews#JharkhandPolitics#LatestNews#LJP#NDA#NDAAlliance#NewsUpdate#ParimalNathwani#PoliticalDevelopments#PoliticalNews#PoliticalUpdate#RajyaSabha2025#RajyaSabhaElection#RajyaSabhaPolls#Ranchi#RanchiNews#StatePolitics
Previous Post

10 को पेश होगा असम राज्य का वार्षिक बजट

Next Post

सीएम ने की रेल मंत्री के साथ बैठक की मांग

Next Post
10 को पेश होगा असम राज्य का वार्षिक बजट

सीएम ने की रेल मंत्री के साथ बैठक की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 को पेश होगा असम राज्य का वार्षिक बजट
राष्ट्रीय

क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए एनडीए की बाड़ेबंदी

by The Radar
June 17, 2026
0

झारखंड, रांची : झारखंड में 18 जून को दो राज्यसभा सीटों पर होने वाले आगामी चुनाव को लेकर एनडीए की...

Read more
10 को पेश होगा असम राज्य का वार्षिक बजट

10 को पेश होगा असम राज्य का वार्षिक बजट

June 17, 2026
2.47 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने किया पुरजोर स्वागत

2.47 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने किया पुरजोर स्वागत

June 16, 2026
मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ बड़ा अभियान

प्रदेश के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश

June 16, 2026
मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ बड़ा अभियान

मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ बड़ा अभियान

June 16, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved