नई दिल्ली : देश के कई राज्यों में जहां एक ओर भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम समेत 18 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। केरल और लक्षद्वीप, तमिलनाडु, उत्तर-पूर्वी और उससे सटे पूर्वी भारत में अगले 4-5 दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं आज से नौतपा की भी शुरूआत हो रही है, जिससे कई जगहों पर भीषण गर्मी का सामना भी करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी तथा अंडमान सागर के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। विभाग के मुताबिक मानसून के प्रभाव से केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश की गतिविधियां तेज हुई हैं। जम्मू, श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, पुंछ, राजौरी में मौसम करवट ले सकता है। जम्मू-कश्मीर में 25 से 30 मई के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है। 26 और 27 मई को कुछ हिस्सों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने 25 से 28 मई के दौरान राज्य में लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 28 से 30 मई को बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, कोटा, उदयपुर, अजमेर में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। 25 से 30 मई के बीच लू का अलर्ट जारी किया गया है। 25 से 30 मई को बारिश और धूलभरी आंधी होने की संभावना है।
असम विस में आज पेश होगा यूसीसी विधेयक
असम, गुवाहाटी : 16वीं असम विधानसभा के उद्घाटन सत्र के तीसरे दिन आज सदन के पटल पर बहुचर्चित समान नागरिक...
Read more





