जम्मू कश्मीर, श्रीनगर : धरती के स्वर्ग जम्मू कश्मीर पर्यटकों की पहली पसंद है। इस वर्ष कश्मीर घूमने आए पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इस वर्ष के शुरुआती छह महीनों में 1.5 करोड़ पर्यटक यहां घूमने पहुंचे हैं। सरकार की तरफ से सभी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं, जिससे पर्यटकों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है। प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था सीधे-सीधे पर्यटन पर निर्भर है। ऐसे में जब पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी तो इसका लाभ सीधे-सीधे उस प्रदेश के लोगों को होता है। वहीं पर्यटन से जुड़े लोग भी पर्यटकों की कश्मीर में आमद से काफी खुश नजर आ रहे हैं। चाहे शिकारे वाले हों या हाउसबोट वाले या अन्य इस क्षेत्र से जुड़े लोग। उनका कहना है कि उनकी रोजी रोटी पर्यटकों पर ही निर्भर है। इस बार उन्होंने पिछले कई वर्षों की तुलना में अच्छी कमाई की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले महीने भी ऐसे ही जाएंगे।
अमेरिका ने मार गिराया चीन का जासूसी गुब्बारा
अमेरिका, वाशिंगटन : अमेरिका ने कल देर रात उत्तरी क्षेत्र के ऊपर चक्कर लगा रहे चीन के जासूसी गुब्बारे को...
Read more