महाराष्ट्र, मुंबई : बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दंपत्ति सात फेरे लेते हुए सात जन्मों के लिए एक-दूसरे के हो गए। आलिया और रणबीर की शादी की सभी रस्में वास्तु में संपन्न हो चुकी हैं। खुशी के इस मौके पर शादी में शामिल होने के लिए अंबानी परिवार सहित बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गज पहुंचे। गौरतलब है कि 2017 से एक-दूसरे को डेट कर रहे रणबीर और आलिया कोरोना वायरस से पहले ही शादी करने वाले थे, लेकिन महामारी की वजह से उन्हें इंतजार करना पड़ा। शादी के लिए 14 अप्रैल की डेट बहुत पहले फिक्स नहीं हुई थी, 10 दिन से पहले तक तो दोनों की शादी का कोई योजना नहीं था। ये दावा हम नहीं बल्कि नीतू कपूर के कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह उर्फ मास्टरजी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 10 दिनों से भी कम समय में तय की गई थी। इतने दिनों में ही सारी तैयारियां की गईं। रणबीर और आलिया की शादी से पहली फोटो सामने आ गई है। इस फोटो में आलिया के पिता महेश भट्ट और बड़े भाई राहुल भट्ट को देखा जा सकता है। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। बेटे रणबीर कपूर की शादी में ऋषि कपूर शारीरिक रूप से भले ही मौजूद ना हों, लेकिन वह तस्वीर के जरिए उन्हें शादी में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि शादी की जगह पर ऋषि कपूर की बड़ी-सी फोटो लगाई गई है। इस फोटो को फूलों से सजाया गया है।
प्रधानमंत्री ने दी नारी शक्ति को बधाई
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को बधाई दी। साथ ही उन्होंने विभिन्न...
Read more