असम, गुवाहाटी : असम के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद अचानक आई शहरी बाढ़ से 23,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में और अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में कामरूप (महानगर), श्रीभूमि और कछार जिलों से शहरी बाढ़ की खबरें मिली हैं। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि इन तीन जिलों के चार राजस्व मंडल और 12 गांव जलमग्न हो चुके हैं, जिससे कुल 23,619 लोग प्रभावित हुए हैं।बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान कछार जिले में हुआ है, जहां 15,617 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद श्रीभूमि का नंबर आता है, जहां 8,002 लोग बाढ़ की चपेट में हैं। हालांकि प्राधिकरण ने राहत की बात यह बताई है कि पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ के कारण किसी के हताहत होने या लापता होने की कोई सूचना नहीं मिली है। इस बीच श्रीभूमि जिले में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों द्वारा चलाए गए बचाव अभियान के दौरान फंसे हुए 53 लोगों और तीन जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।दूसरी ओर गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले समय के लिए चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने श्रीभूमि, हैलाकांडी, कछार और दिमा हसाओ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, धुबरी, गोलपारा, कोकराझार, बरपेटा, नलबाड़ी, दोनों कामरूप जिलों, सोनितपुर, लखीमपुर, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया सहित 20 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम अधिकारियों का कहना है कि इनमें से कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
असम में भारी बारिश से आफत
असम में भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, 23 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
-
By The Radar

Related Content
48 घंटे के शटडाउन का एलान
By
The Radar
May 16, 2026
युवा सशक्तिकरण के साथ विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है सिक्किम
By
The Radar
May 16, 2026
भविष्य की रणनीति तय करने के लिए नए जिला सचिवों की अहम बैठक
By
The Radar
May 15, 2026
उपमुख्यमंत्री ने एसआईआर पर उठाए सवाल
By
The Radar
May 15, 2026
औद्योगिक हब बनने की राह पर त्रिपुरा
By
The Radar
May 15, 2026