नई दिल्ली : भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक का पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त किया गया है।एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल ने इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी है।प्रशासनिक और वित्तीय क्षेत्र का लंबा अनुभव रखने वाले राजीव कुमार की यह नियुक्ति बैंक के कॉर्पोरेट गवर्नेंस को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।बैंक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजीव कुमार को 30 जून से चार साल की अवधि के लिए बैंक का एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वह तीन वर्षों के लिए बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन के रूप में कार्य करेंगे, जिसकी शुरुआत भारतीय रिजर्व बैंक से अंतिम मंजूरी मिलने की तारीख से होगी। राजीव कुमार का यह कार्यकाल बैंक में स्थिरता लाने और उसके रणनीतिक विकास को आगे बढ़ाने में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।राजीव कुमार 1984 बैच के एक अनुभवी पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। अपने प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने देश की वित्तीय व्यवस्था को सुधारने में बेहद अहम भूमिका निभाई है। साल 2017 से 2020 के बीच वित्तीय सेवा विभाग के सचिव के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के फंसे हुए कर्ज को साफ करने, बैंकों के एकीकरण और बैंकिंग सुधारों को लागू करने का बड़ा काम किया था। इसके बाद उन्होंने भारत के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं। उनकी इसी व्यापक विशेषज्ञता को देखते हुए एचडीएफसी बैंक ने उन्हें अपनी कमान सौंपी है।
असम सरकार ने दो विभागों के नामों में किया संशोधन
असम, गुवाहाटी : असम सरकार ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रासंगिक और स्पष्ट बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा...
Read more






