नई दिल्ली : केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सर्वानंद सोनोवाल के जन्मदिन पर नेताओं ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने बधाई संदेश में कहा कि केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल का व्यक्तित्व, जनप्रिय नेतृत्व और असम के प्रति उनका गहरा लगाव हमेशा प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि एक सहयोगी होने के साथ-साथ एक बड़े भाई के रूप में उनका स्नेह और केंद्रीय मंत्री के रूप में राष्ट्र के प्रति उनका योगदान हमेशा सभी को गौरवान्वित करता है। मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के चरणों में सोनोवाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश सेवा में समर्पित लंबे जीवन की प्रार्थना की।
केंद्रीय विदेश एवं कपड़ा राज्य मंत्री पवित्र मार्घेरिटा ने डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने बधाई संदेश में राज्य मंत्री मार्घेरिटा ने भारत के बंदरगाहों के आधुनिकीकरण, समुद्री बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और अंतर्देशीय जलमार्गों के विस्तार में सर्वानंद सोनोवाल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके इन प्रयासों से देश में कनेक्टिविटी और व्यापार को नई दिशा मिल रही है। पवित्र मार्घेरिटा ने मां कामाख्या से सर्वानंद सोनोवाल के उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति और जनता व राष्ट्र की सेवा के प्रति निरंतर समर्पण की प्रार्थना की।
वहीं असम भाजपा के अध्यक्ष और सांसद दिलीप सैकिया ने भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सर्वानंद सोनोवाल का कुशल नेतृत्व, निष्ठा और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण देश और असम की जनता के दिल में एक खास स्थान रखता है। उन्होंने भी मां कामाख्या और गुरु श्रीमंत शंकरदेव से उनके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और निरंतर सेवा शक्ति की कामना की।





