नई दिल्ली : देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर है। आज दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार और स्थानीय आयोजनों के कारण देश के सात शहरों अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवंबर 2026 के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग राज्यों में मनाए जा रहे दिवाली (बाली प्रतिपदा), दीपावली (गोवर्धन पूजा), लक्ष्मी पूजा और विक्रम संवत नववर्ष दिवस जैसे क्षेत्रीय व पारंपरिक त्योहारों के कारण यह अवकाश घोषित किया गया है। यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं होगी और अन्य शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इसके अलावा गंगटोक में लक्ष्मी पूजा, निंगोल चक्कौबा और भाई दूज के अवसर पर 10 और 11 नवंबर को लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे, जबकि इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में 10 नवंबर को बैंक खुलेंगे लेकिन 11 नवंबर को अवकाश रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई जहरीली
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम तथा फरीदाबाद में वायु प्रदूषण...
Read more





