नई दिल्ली : केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने नई दिल्ली में नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो और उपमुख्यमंत्री यांथुंगो पट्टन से मुलाकात की। इस दौरान तीनों नेताओं के बीच नागालैंड में अंतर्देशीय जलमार्ग और इससे जुड़े आईडब्ल्यूटी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना, व्यापार के नए अवसर तलाशना और क्षेत्रीय समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करना है। केंद्रीय मंत्री ने रेखांकित किया कि नगालैंड में जलमार्गों के विकास से राज्य की आर्थिक गतिविधियों को एक नई गति मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री ने बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और समावेशी विकास के माध्यम से हमारे अष्टलक्ष्मी राज्यों (पूर्वोत्तर के राज्यों) के समग्र कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नगालैंड जैसे सीमांत राज्य में आधुनिक परिवहन व्यवस्था और बुनियादी ढांचे का विकास इसी दीर्घकालिक नीति का एक अहम हिस्सा है, जिससे पूरे क्षेत्र के लोगों का जीवन बेहतर होगा।