• Home
  • About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

मौसम लेने जा रहा है करवट

4 जून को केरल में दस्तक दे सकता है मानसून, कई राज्यों में बारिश के आसार

The Radar by The Radar
June 3, 2026
in राष्ट्रीय
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का त्रिपुरा दौरा
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली : देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून को केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश में चार महीने लंबे मानसून सीजन की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। मानसून की प्रगति के साथ दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आईएमडी के मुताबिक केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में पहले से ही अच्छी बारिश हो रही है। वहीं तमिलनाडु के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कोयंबटूर, तिरुनेल्वेली, कन्याकुमारी और इरोड समेत 15 जिलों में 7 जून तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। केरल के दक्षिणी हिस्सों में भी 5 जून तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां ऑरेंज अलर्ट लागू है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मुंबई स्थित आईएमडी के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून केरल पहुंचने के बाद धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और लगभग एक सप्ताह में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। मुंबई में मानसून के पहुंचने में करीब 10 दिन लग सकते हैं। हालांकि इससे पहले ही कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के कई इलाकों में गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। महाराष्ट्र के सतारा, कोल्हापुर, अमरावती, छत्रपति संभाजीनगर और जालना जिलों के लिए ऑरेंज वॉर्निंग जारी की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आंधी-तूफान के दौरान हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ गिरने और अन्य नुकसान की आशंका बनी रहेगी। इधर राजधानी दिल्ली में भी मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 4 और 5 जून के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और पूर्व-पश्चिम दिशा में बनी ट्रफ रेखा के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी के साथ आंधी आ सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि तेज आंधी के समय यह 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

Tags: #DelhiWeather#IMD#IndiaNews#KeralaMonsoon#Monsoon2025#MonsoonArrival#RainAlert#RainUpdate#WeatherForecast#WeatherUpdate
Previous Post

मिजोरम बनेगा डिजिटल कंटेंट और फिल्मों का हब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का त्रिपुरा दौरा
राष्ट्रीय

मिजोरम बनेगा डिजिटल कंटेंट और फिल्मों का हब

by The Radar
June 3, 2026
0

मिजोरम, आइजोल : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने मिजोरम के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान...

Read more
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का त्रिपुरा दौरा

स्कूलों में इंटरनेट इस्तेमाल में असम देश के टॉप-3 राज्यों में शामिल

June 3, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का त्रिपुरा दौरा

जल जीवन मिशन 2.0: अरुणाचल प्रदेश ने केंद्र के साथ किया समझौता

June 3, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का त्रिपुरा दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का त्रिपुरा दौरा

June 3, 2026
अगरतला से मुंबई के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की मांग

मुख्यमंत्री ने 5 विधायकों को बनाया सलाहकार

June 2, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved