नगालैंड, दीमापुर : नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने शासन व्यवस्था में निर्वाचित प्रतिनिधियों के अनुभव का लाभ उठाने के उद्देश्य से पांच विधायकों को विभिन्न विभागों के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है, जबकि एक अन्य विधायक के विभागों में फेरबदल किया है। मुख्य सचिव सेन्तियांगर इमचेन द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ये नियुक्तियां और विभागों का आवंटन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।नवनियुक्त सलाहकारों में कुझोलुज़ो नीनू को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और पुथई लोंगन को कर विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिक्टो शोहे को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सलाहकार नियुक्त किया गया है, जबकि अचम्बेमो किकॉन को एससीईआरटी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग सौंपा गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि न्यूसिथो न्यूथे नगालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सलाहकार बने रहेंगे और इसके साथ ही वे अंतर्देशीय जलमार्ग विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे, हालांकि उन्हें नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा विधानसभा सदस्य दाओचियर आई इमचेन के विभागों में भी फेरबदल करते हुए उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क और मृदा एवं जल संरक्षण विभागों का सलाहकार नियुक्त किया गया है।राज्य सरकार के अनुसार ये सलाहकार संबंधित मंत्रियों द्वारा अंतिम निर्णय लिए जाने से पहले विभागों द्वारा भेजे गए मामलों पर अपने सुझाव और सिफारिशें देंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन सलाहकारों को नगालैंड विधानसभा के सदस्य के रूप में मिलने वाले लाभों के अलावा राज्य सरकार से कोई अतिरिक्त वेतन, पारिश्रमिक, भत्ता या अन्य सुविधाएं नहीं मिलेंगी। इन ताजा नियुक्तियों के साथ रियो सरकार में सलाहकारों की कुल संख्या बढ़कर 29 हो गई है। साल 2023 के विधानसभा चुनावों के बाद सलाहकारों की संख्या में यह पहला विस्तार है।
आईआईटी गुवाहाटी ने किया बायो-मेथनॉल तकनीक के व्यावसायिक उपयोग के लिए समझौता
असम, गुवाहाटी : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी ने बायो-मेथनॉल उत्पादन तकनीक के बड़े पैमाने पर व्यावसायिक उपयोग के लिए...
Read more





