नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच रसोई गैस एक बार फिर महंगी हो गई है। 1 जून से रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। देश में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में यह इजाफा हुआ है। दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि कोलकाता में इसके दाम 53.50 रुपये बढ़े हैं। हालांकि.राहत की बात यह है कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरों के लागू होने के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है। वहीं कोलकाता में इसके लिए उपभोक्ताओं को अब 3,255.50 रुपये चुकाने होंगे। दूसरी तरफ घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत पहले की तरह 913 रुपये पर स्थिर है और लोग इसे इसी दाम पर खरीद रहे हैं। गुवाहाटी शहर में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 54 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे अब वहां इसकी कीमत 3,347 रुपये हो गई है, जबकि वहां घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 962 रुपये है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में 5 किलोग्राम वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद अब इसका दाम 821.50 रुपये हो गया है। यह सभी नई दरें 1 जून से प्रभावी हो चुकी हैं।
असम में 48.2 प्रतिशत वयस्क करते हैं तंबाकू उत्पादों का सेवन
असम, लाहरीघाट : असम में लगभग 48.2 प्रतिशत वयस्क लोग तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं, जो एक गंभीर सार्वजनिक...
Read more





