उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद : मुरादाबाद संभल रोड पर आज सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार कक्षा बारह के छात्र इरफान (18) की मौत हो गई। यासीन सैफी के पुत्र ग्राम आजम नगर चौपड़ा का रहने वाला था। हादसे के वक्त छात्र महमूदपुर माफी से घर के लिए समान खरीद कर ला रहा था, जब वह अपने घर को आने के लिए सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में छात्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसके चलते यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने आनन-फानन में शव को पोस्टमार्टम को भेजा, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मैनाठेर कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि फरार हुए ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देह व्यापार के अड्डे से 17 नाबालिग बच्चियां मुक्त
पश्चिम बंगाल, दीनाजपुर : पश्चिम बंगाल के उत्तर दीनाजपुर के इस्लामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार...
Read more






