• Home
  • About us
  • Contact us
Thursday, July 23, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

असम में 1.72 लाख से अधिक अवैध विदेशियों की पहचान

31 मई तक असम में 1.72 लाख से अधिक अवैध विदेशियों की पहचान

The Radar by The Radar
July 22, 2026
in राष्ट्रीय
कुकी संगठनों ने जिला प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
Share on FacebookShare on Twitter

असम, गुवाहाटी: असम सरकार ने राज्य विधानसभा को अवगत कराया है कि गृह और राजनीतिक विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 31 मई तक राज्य में कुल 1,72,673 अवैध विदेशियों की पहचान की जा चुकी है। विधायक अखिल गोगोई द्वारा पूछे गए एक सवाल के लिखित उत्तर में सरकार ने बताया कि पहचाने गए विदेशियों में 61,189 हिंदू, 1,11,414 मुस्लिम तथा 70 लोग ईसाई व अन्य समुदायों से ताल्लुक रखते हैं। यह डेटा राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के राज्य समन्वयक कार्यालय और भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा तैयार रिकॉर्ड पर आधारित है। सरकार के अनुसार, 31 मई तक पहचाने गए कुल 1,98,888 अवैध विदेशियों में से 1,72,673 नाम चुनाव विभाग को भेजे गए हैं ताकि नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए उन्हें मतदाता सूची से विलोपित किया जा सके।​सदन में दी गई जानकारी के मुताबिक, अब तक कुल 9,678 घोषित विदेशियों को बांग्लादेश वापस भेजा जा चुका है। विदेशियों के निर्वासन की यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और आप्रवासी (असम से निष्कासन) अधिनियम, 1950 के तहत अमल में लाई जा रही है। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2025 से अब तक 1,572 अवैध विदेशियों को बांग्लादेश वापस भेजा गया है, जबकि कानून के प्रावधानों के अंतर्गत 117 विदेशियों को बेदखल किया गया है। इसके अतिरिक्त, सीमाई इलाकों में घुसपैठ रोकने के लिए बांग्लादेश से सटी 263 किलोमीटर से अधिक लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ लगाने का काम तेज कर दिया गया है। वहीं नदी तटीय और दुर्गम इलाकों की सख्त निगरानी के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा ड्रोन, थर्मल इमेजर और अत्याधुनिक उपकरणों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही असम समझौते की धारा 6 को लागू करने के संबंध में गठित उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशें फिलहाल केंद्र सरकार के विचाराधीन हैं।

Previous Post

84 प्रतिशत ग्रामीण घरों में पहुंचा नल से जल

Next Post

सिक्किम सुरंग हादसा: 22 लोगों के शव बरामद, बाकी पीड़ितों की तलाश में राहत कार्य जारी

Next Post
सिक्किम सुरंग हादसा: 22 लोगों के शव बरामद, बाकी पीड़ितों की तलाश में राहत कार्य जारी

सिक्किम सुरंग हादसा: 22 लोगों के शव बरामद, बाकी पीड़ितों की तलाश में राहत कार्य जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिक्किम सुरंग हादसा: 22 लोगों के शव बरामद, बाकी पीड़ितों की तलाश में राहत कार्य जारी
राष्ट्रीय

सिक्किम सुरंग हादसा: 22 लोगों के शव बरामद, बाकी पीड़ितों की तलाश में राहत कार्य जारी

by The Radar
July 23, 2026
0

सिक्किम, गंगटोक : सिक्किम के एनएचपीसी तीस्ता स्टेज VI जलविद्युत परियोजना की सुरंग में चलाए जा रहे बचाव अभियान के...

Read more
कुकी संगठनों ने जिला प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

असम में 1.72 लाख से अधिक अवैध विदेशियों की पहचान

July 22, 2026
कुकी संगठनों ने जिला प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

84 प्रतिशत ग्रामीण घरों में पहुंचा नल से जल

July 22, 2026
कुकी संगठनों ने जिला प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

कुकी संगठनों ने जिला प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

July 22, 2026
सिक्किम विस के बजट सत्र में छह विधेयक पेश

असम एनआरसी सुप्रीम कोर्ट ने बाहर छूटे लोगों की अपील प्रक्रिया शुरू करने की मांग पर केंद्र और राज्य सरकार को जारी किया नोटिस

July 22, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved