असम, गुवाहाटी : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने असम विधानसभा में वाजेद अली चौधरी को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता और डॉ. जॉय प्रकाश दास को उपनेता नियुक्त किया है। पार्टी आलाकमान की मंजूरी के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल द्वारा 26 मई को जारी एक आधिकारिक विवरण के जरिए इन नियुक्तियों की घोषणा की गई।यह फैसला 16 वीं असम विधानसभा के मौजूदा सत्र के बीच विधायक दल के नेतृत्व ढांचे को लेकर पार्टी के भीतर कई दिनों तक चले गहन मंथन के बाद लिया गया है। इससे पहले असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा था कि केंद्रीय नेतृत्व के पर्यवेक्षकों और पार्टी विधायकों के साथ विचार-विमर्श के बाद एआईसीसी द्वारा इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। दिल्ली से लौटने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए गोगोई ने स्पष्ट किया था कि राज्य इकाई आलाकमान के फैसले का पूरी तरह पालन करेगी।विधायक दल के नेता के चयन को लेकर पिछले कुछ दिनों से गुवाहाटी में कांग्रेस विधायकों की आंतरिक बैठकें चल रही थीं, जिस पर राजनीतिक हलकों में भी गहरी दिलचस्पी देखी जा रही थी। माना जा रहा है कि यह नई नियुक्तियां सदन के भीतर पार्टी के समन्वय, रणनीति और विपक्ष के नेता के औपचारिक चयन को आकार देने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
28 मई से बारिश और आंधी के आसार
राजस्थान, जयपुर : राजस्थान में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। श्रीगंगानगर...
Read more





