नई दिल्ली : अंडा हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है और इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। हालांकि अंडे खाने को लेकर अक्सर लोगों के बीच कई तरह के भ्रम बने रहते हैं। कभी इसे प्रोटीन का सबसे बेहतरीन और आसान जरिया बताया जाता है, तो कभी इसे कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाली खुराक मान लिया जाता है। इस विषय पर असल सच्चाई बताते हुए डॉक्टर अंशुमणि दत्त का कहना है कि हर स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोजाना दो अंडे खाना बिल्कुल भी नुकसानदेह नहीं है, बल्कि यह एक बेहद फायदेमंद आदत साबित हो सकती है।अंडे को प्रकृति का सुपरफूड माना जाता है क्योंकि यह प्रोटीन, विटामिन (ए, डी, ई, के, बी12) के साथ-साथ कैल्शियम, जिंक जैसे खनिजों और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। एक सामान्य अंडे में लगभग 70 से 80 कैलोरी और करीब 6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। अंडे के सफेद हिस्से में ‘एल्ब्युमिन’ प्रचुर मात्रा में होता है, जो हमारे शरीर की मांसपेशियों के निर्माण और उनकी मरम्मत करने में मदद करता है।इसके अलावा अंडे की जर्दी यानी पीले हिस्से में ‘कोलीन’ नाम का तत्व होता है, जो याददाश्त बढ़ाने और दिमाग को एक्टिव रखने में अहम भूमिका निभाता है। अंडे में मौजूद ‘ल्युटिन’ और ‘जेक्सैंथिन’ आंखों की रोशनी को बेहतर करते हैं और उम्र के साथ होने वाली आंखों की समस्याओं से बचाते हैं। वहीं अंडा खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास रहता है। डॉक्टर अंशुमणि के मुताबिक प्रोटीन से भरपूर होने के कारण अंडा हमारी भूख को नियंत्रित करता है और बार-बार खाने की इच्छा को कम करने में मदद करता है, जिससे वजन को संतुलित रखने में भी आसानी होती है।
रोजाना अंडा खाने का सच
नई दिल्ली : अंडा हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है और इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल किया जा...
Read more






