कर्नाटक, बंगलूरू : इसरो के बहुप्रतिक्षित गगनयान मिशन को लेकर जोरदार तैयारियां जारी है। मिशन को लेकर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि मिशन की पहली टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान 21 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। इसके बाद इसरो तीन और परीक्षण वाहन मिशन आयोजित करेगा।बता दें, 21 अक्तूबर आयोजित पहली परीक्षण उड़ान के परिणामों के आधार पर बाकी परीक्षण किए जाएंगे। इन परीक्षण में क्रू मॉड्यूल को परखा जाएगा, जिसमें क्रू एस्केप प्रणाली भी शामिल है। गगनयान का यह हिस्सा तीन भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में ले जाने में उपयोग होगा। केंद्रीय विज्ञान, तकनीक व अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के अनुसार, यह परीक्षण श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से होगा। इसमें क्रू मॉड्यूल की उड़ान, उसे वापस उतारने और समुद्र से रिकवर करने की प्रक्रियाएं शामिल होंगी। मॉड्यूल को वापसी में बंगाल की खाड़ी में उतारा जाना है। इसे भारतीय नौसेना रिकवर करेगी। इसके लिए नौसैनिकों का गोताखोर दल बनाया गया है, एक जहाज को भी तैयार किया गया। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग और सूर्य के लिए आदित्य यान एल1 के सफल प्रक्षेपण के बाद गगनयान मिशन भारत को खगोल विज्ञान पर काम कर रहे अग्रणी देशों में शामिल करवा सकता है।
असम भाजपा तीन सीटों पर लड़ेंगी उपचुनाव : प्रदेश अध्यक्ष
असम, गुवाहाटी : असम भाजपा राज्य के 5 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार...
Read more