नई दिल्ली अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन एक मार्च को भारत आएंगे। वह जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। ये बैठक बहुपक्षवाद को मजबूत करने और खाद्य, ऊर्जा सुरक्षा, सतत विकास पर सहयोग को गहरा करने पर केंद्रित होगी। इसके अलावा भारत और अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए भारतीय राजनेताओं, अफसरों से भी मुलाकात करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन की यात्रा 28 फरवरी से शुरू हो जाएगी। सबसे पहले वह कजाकिस्तान का दौरा 28 फरवरी को करेंगे। यहां द्विपक्षी वार्ता के बाद उज्बेकिस्तान का दौरान भी करेंगे। एंटनी एक मार्च को भारत आएंगे। यहां वह जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शिरकत करेंगे। इस बार भारत दुनिया की सबसे शक्तिशाली समूह जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। जी-20 समूह के भीतर विश्व के वे तमाम विकसित देश शामिल हैं, जिनकी विश्व सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में करीब 85 प्रतिशत की भागीदारी बताई जाती है।
असम भाजपा तीन सीटों पर लड़ेंगी उपचुनाव : प्रदेश अध्यक्ष
असम, गुवाहाटी : असम भाजपा राज्य के 5 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार...
Read more