महाराष्ट्र, ठाणे : मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलनकारियों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। कुछ प्रदर्शनकारी बसों पर लगे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पोस्टर पर कालिख पोतते नजर आए। वीडियो ठाणे के भिवंडी का बताया जा रहा है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रजनीश सेठ ने कहा कि पुलिस ने मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 141 मामले दर्ज किए हैं और 168 लोगों को गिरफ्तार किया है। 24 से 31 अक्तूबर के बीच भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत सात अपराधों सहित 20 मामले दर्ज किए गए हैं। मालूम हो कि विधायक प्रकाश सोलंके का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद यह घटना हुई। क्लिप में राकांपा विधायक ने कथित तौर पर मराठा आरक्षण आंदोलन के बारे में बोला था और आमरण अनशन कर रहे मनोज जरांगे पर परोक्ष तौर पर टिप्पणी की थी। विधायक के घर पर आगजनी के बाद मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं का एक समूह वहां से अलग-अलग हिस्सों बंट गया और बाद में माजलगाव नगरपालिका परिषद भवन की पहली मंजिल पर आग लगा दी और तोड़फोड़ की।
असम के 20 हजार शिक्षकों को मिलेगी एआई की ट्रेनिंग आईआईटी मद्रास के साथ मिलकर शुरू होगी पहल
असम, गुवाहाटी : कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के दौर के साथ कदम मिलाते हुए असम के शिक्षा विभाग ने राज्य की...
Read more






