• Home
  • About us
  • Contact us
Monday, July 20, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

असम से जम्मू-कश्मीर तक हाहाकार

"मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त; 43 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।"

The Radar by The Radar
July 20, 2026
in राष्ट्रीय
असम से जम्मू-कश्मीर तक हाहाकार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : देश के उत्तरी, पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में मानसून के रौद्र रूप ने भारी तबाही मचाई है। मूसलाधार बारिश, अचानक आई बाढ़ और भीषण भूस्खलन के कारण अलग-अलग राज्यों में कम से कम 43 लोगों की मौत हो चुकी है। असम से लेकर जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड तक हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक हफ्ते तक मानसून की यह आक्रामक स्थिति बरकरार रहने वाली है।

उत्तर और पूर्वी भारत में कुदरत का सबसे खतरनाक रूप देखने को मिला है। अकेले इन क्षेत्रों में हादसों के कारण 22 लोगों की मौत दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में शनिवार रात बादल फटने से आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। मलबे और उफनते नालों के कारण कई रास्ते बंद हो गए हैं, जिससे सड़कें पूरी तरह ठप हैं। जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी में बादल फटने के कारण 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 लोग अब भी लापता हैं। राजौरी की सुखतो नदी में आई अचानक बाढ़ में न्यू बस अड्डे के पास खड़े दर्जनों वाहन ताश के पत्तों की तरह बह गए। खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा के बाद अब माता वैष्णो देवी और शिवखोड़ी की यात्राएं भी अगले आदेश तक रोक दी गई हैं।

हरिद्वार में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई है। राज्य के देहरादून और ऋषिकेश सहित 10 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन के कारण दो राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 84 सड़कें पूरी तरह बंद हैं।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में भीषण उमस के बाद आज मध्यम बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड के माने में अचानक आई बाढ़ में कई घर बह गए और कई लोग मलबे के नीचे दब गए। हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। मोन शहर में भारी बारिश के बाद बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है और भूस्खलन के कारण मुख्य रास्ते बंद हो गए हैं। नगालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, निचले इलाकों में जलभराव हो गया है व पहाड़ी ढलानों पर भूस्खलन से यातायात ठप है। आशंका जताई गई है कि मलबे में दबे लोगों के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Previous Post

ऑपरेशन जल राहत के तहत बाढ़ राहत और बचाव कार्य तेज

Next Post

त्रिपुरा डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत पुलिस मुख्यालय में मिला शव

Next Post
त्रिपुरा डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत  पुलिस मुख्यालय में मिला शव

त्रिपुरा डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत पुलिस मुख्यालय में मिला शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

असम से जम्मू-कश्मीर तक हाहाकार
राष्ट्रीय

असम से जम्मू-कश्मीर तक हाहाकार

by The Radar
July 20, 2026
0

नई दिल्ली : देश के उत्तरी, पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में मानसून के रौद्र रूप ने भारी तबाही मचाई है।...

Read more
ऑपरेशन जल राहत के तहत बाढ़ राहत और बचाव कार्य तेज

ऑपरेशन जल राहत के तहत बाढ़ राहत और बचाव कार्य तेज

July 20, 2026
सोनम वांगचुक के आंदोलन को मिला असम का साथ मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने किया पूर्ण समर्थन

सोनम वांगचुक के आंदोलन को मिला असम का साथ मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने किया पूर्ण समर्थन

July 18, 2026
मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ‘इंटरनेशनल डेमोक्रेसी अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ‘इंटरनेशनल डेमोक्रेसी अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

July 18, 2026
सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन दोषियों की सजा बरकरार रखी

सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन दोषियों की सजा बरकरार रखी

July 17, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved