पश्चिम बंगाल, कोलकाता: पश्चिम बंगाल से भाजपा के सांसद बाबुल सुप्रियो ने राजनीति छोड़ने की घोषणा की है। अ इसका खुलासा उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए किया है। उन्होंने कहा कि बिना राजनीति में आए भी सामाजिक कार्य कर सकते हैं।
अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह किसी भी पार्टी में नहीं जा रहे है। उन्होंने कहा कि टीएमसी, कांग्रेस या सीपीएम किसी भी दल से उन्हें कोई न्योता नहीं मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि इस बार बाबुल सुप्रियो ने पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन जीतने में कामयाब नहीं हो पाय थे।
भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल की टॉलीगंज विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। पूर्व पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने यह भी कहा है कि उनके इस फैसले का संबंध मंत्रिमंडल से हटाए जाने से है। वह अपने लिए दुखी हैं।राजनीति में आने से पहले गायक के रूप में प्रसिद्ध बाबुल ने 2014 में भाजपा का दामन थामा था।
उधर टीम अन्ना के राष्ट्रीय समिति के राष्ट्रीय सदस्य एवं असम के राष्ट्रीय स्तर के मानवाधिकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने बाबुल सुप्रियो के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उनके इस कदम से भूल भुलैया में कैद लोगों के बीच एक अच्छा संदेश जाएगा। समाज के काम बिना राजनीति के भी किए जा सकते हैं इसका ज्वलंत उदाहरण बनने के लिए बाबुल सुप्रियो धन्यवाद के पात्र हैं।




